नई दिल्ली, (media saheb) पश्चिम बंगाल बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर राज्य सरकार के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें फरवरी और मार्च में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल रोकने का आदेश जारी किया गया है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार के आदेश पर दखल देने से इनकार कर दिया।
बीजेपी ने याचिका में कहा था कि राज्य सरकार ने परीक्षाओं का बहाना बनाकर ये आदेश दिया है। असल में राज्य में चल रही उसकी रैलियों को प्रभावित करने के लिए ये आदेश दिया गया है। पश्चिम बंगाल सरकार का ये आदेश 2013 का है। इस आदेश में कहा गया है कि सेकेंडरी और हायर सेकंडरी परीक्षाओं से तीन दिन पहले से परीक्षा खत्म होने तक रिहायशी और शिक्षण संस्थानों वाले इलाकों में लाउडस्पीकर न बजाए जाएं। हि.स.
Sunday, September 6
Breaking News
- NIA की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, जूतों में छिपाकर दुबई भेजे गए 12 भारतीय SIM कार्ड
- घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, जांच कराकर दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 2 करोड़ की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 31वें दिन 100 करोड़ के पार पहुंची कमाई
- श्रीकृष्ण ने पांडवों को क्यों भेजा था वन? कलियुग से जुड़ी 5 रहस्यमयी घटनाओं का क्या है राज
- Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति की हुई एंट्री, सलमान ने दिलाई पापा की पुरानी ‘अंडे वाली’ लड़ाई याद
- गुजरात में फैजल की बेरहमी से पिटाई, जीप से बांधकर पुलिस ने क्यों बरसाईं लाठियां?
- खिलाड़ियों की चोट का इलाज अब लखनऊ में, तैयार हो रहा अत्याधुनिक स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर
- दिल्ली के 118 शिक्षकों को मिला स्टेट टीचर अवॉर्ड 2026, CM रेखा गुप्ता ने किया सम्मानित
- SIR में नोटिस मिला तो घबराएं नहीं, 13 दस्तावेज नहीं हैं तो वंशावली से भी मिलेगा समाधान
- सागर में जहरीली शराब का कहर, 12 लोगों की मौत; कई की हालत गंभीर


